फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली पर डीजे व भांगा बजाना रहेगा प्रतिबंध-सीओ

विज्ञापन
विज्ञापन
होली पर डीजे व भांगड़ा बजाने पर रहेगा प्रतिबंध
विज्ञापन


महराजगंज (रायबरेली)। कोतवाली महराजगंज में शांति कमेटी की बैठक की हुई। इसमें क्षेत्रीय ग्राम प्रधानों और संभ्रांत नागरिकों ने हिस्सा लिया।

क्षेत्राधिकारी गोपीनाथ सोनी ने कहा कि होली के दौरान किसी भी प्रकार की अराजकता हुड़दंग बर्दाश्त नहीं होगा। अराजकता फैलाने वाले लोगों को जेल की सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

वहीं अति संवेदनशील गांव में होली के दौरान डीजे व भांगड़ा पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। संवेदनशील गांवों में डीजे बजाने की अनुमति नहीं दी गई है।

यदि इन संवेदनशील गांव में कोई भी व्यक्ति अराजकता फैलाते हुए या बिना परमीशन के डीजे बजाते हुए पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

बैठक के दौरान बल्ला गांव के प्रधान केतार मौर्या के नेतृत्व में दर्जनों ग्रामीणों ने होलिका दहन के लिए लगाए गए कटीले झाड़ियों को लेकर अपनी आपत्ति दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर क्षेत्राधिकारी गोपीनाथ सोनी ने कहा कि होलिका दहन के लिए ऐसी व्यवस्था की जानी चाहिए, जिससे किसी भी ग्रामीण को नुकसान न पहुंचे।

किसी के दरवाजे के सहन पर होलिका दहन नहीं किया जा सकता है और यदि किसी ग्रामीण को होलिका दहन से समस्या है तो उसका मौके पर जाकर निस्तारण किया जाएगा। जिहवा ग्राम प्रधान प्रतिनिधि जंग बहादुर सिंह ने अपनी शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें