फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अध्यक्ष पद के लिए चार ने किया नामांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
अध्यक्ष पद के लिए चार ने किया नामांकन
विज्ञापन

लालगंज (रायबरेली)। बैसवारा अधिवक्ता एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव के नामांकन के अंतिम दिन अध्यक्ष पद के लिए चार लोगों ने नामांकन किया। जबकि अन्य पदों के लिए 11 ने नामांकन किया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष समेत अन्य पदों में एक-एक पर्चा भरे जाने के कारण प्रत्याशियों का निर्विरोध चुना जाना तय है।
चुनाव अधिकारी अधिवक्ता लक्ष्मी शंकर यादव ने बताया कि 10 नवंबर से नामांकन पत्रों की बिक्री व जमा करने का कार्य किया जा रहा था। नामांकन का गुरुवार को अंतिम दिन था। अंतिम दिन अध्यक्ष पद के लिए अधिवक्ता केदारनाथ दीक्षित, विनय कुमार सिंह भदौरिया, राजेंद्रनाथ चौधरी, ज्योतिरेंद्र मिश्र ने नामांकन किया है। उन्होंने बताया कि वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कनिष्ठ उपाध्यक्ष, महामंत्री, वरिष्ठ गवर्निंग कौंसिल, कनिष्ठ गवर्निंग काउंसिल पद पर एक-एक पर्चा भरा होने के कारण प्रत्याशियों का निर्विरोध चुना जाना तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव अधिकारी ने बताया कि एसोसिएशन में दो उपाध्यक्ष व तीन संयुक्त मंत्री के पद हैं। इन पदों पर भी एक-एक प्रत्याशी ने पर्चा भरा है। 20 नवंबर को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। 22 नवंबर को प्रत्याशी अपना नामांकन पत्र वापस ले सकते हैं। 6 दिसंबर को पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न तीन बजे तक मतदान किया जाएगा। मतदान के बाद मतों की गणना व विजेता की घोषणा की जाएगी। 7 दिसंबर को निर्वाचित हुए पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें