फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बख्शे नहीं जाएंगे धन व बल का उपयोग करने वाले प्रत्याशी

विज्ञापन
विज्ञापन
बख्शे नहीं जाएंगे धन व बल का उपयोग करने वाले
विज्ञापन

रायबरेली। नगर निकाय चुनाव को लेकर गुरुवार को बचत भवन में डीएम व एसपी ने राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। डीएम संजय कुमार खत्री ने कहा कि आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके लिए फ्लाइंग स्क्वायड लगाए गए हैं। यह टीम चुनाव से संबंधित महत्वपूर्ण स्थलों एवं कार्यों मॉनीटरिंग करेगी। डीएम ने कहा कि चुनाव में धन व बल का उपयोग करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
एसपी शिवहरि मीणा ने कहा कि आचार संहिता से केवल राजनीतिक दल ही नहीं बंधे हैं, बल्कि सरकारी कर्मी, पुलिस बल एवं आम जनता सभी को इसका पालन करना होगा। हमारा पूरा तंत्र इस कार्य के लिए कटिबद्ध है। धारा 144 का उल्लंघन किसी भी स्थिति में न होने पाए। सोशल मीडिया में जाति, धर्म एवं समुदाय पर किसी प्रकार के टिप्पणी न की जाए। ऐसा करने वालों पर एफआईआर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ने कहा कि आचार संहिता का उल्लंघन मिलने पर डायल-100 पुलिस को सूचना दें। इस मौके पर एसडीएम सदर एस सुधाकरन ने कहा कि वोटरों को किसी भी का प्रलोभन दिया गया तो सीधे एफआईआर होगी। दायरे में रहकर ही प्रत्याशी चुनाव लडे़ं। इस दौरान एडीएम (वित्त एवं राजस्व) आरके प्रजापति ने भी चुनाव में खर्च के संबंध में पूरी जानकारी दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें