फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हादसों में मासूम और युवक की मौत
विज्ञापन

लालगंज/संताव (रायबरेली)। लालगंज कोतवाली क्षेत्र के बहादुरगंज के निकट सोमवार को ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र में सोमवार को पिता के साथ होटल गए एक मासूम को ट्रक ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद भाग रहे चालक को ग्रामीणों ने दौड़ाकर पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।
संभर सिंह का पुरवा मजरे मेरूई गांव निवासी दिनेश कुमार यादव (25) पुत्र ओमप्रकाश यादव बाइक से बाल्हेमऊ गांव स्थित बाल्हेश्वर मंदिर दर्शन कर लौट रहा था। लालगंज-बछरावां मार्ग स्थित बहादुरगंज गांव के निकट पीछे से आ रहे मौरंग लदे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद ट्रक अनियंत्रित हो गया और बाइक समेत रोड के किनारे स्थित गड्ढे में जा घुसा। दिनेश भी ट्रक में फंस गया था। जिससे उसका एक पैर कट गया। स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। किसी तरह दिनेश को बाहर निकाल सीएचसी लाए। जहां हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र के अटौरा बुजुर्ग गांव निवासी रंजीत कुमार अपने चार वर्षीय बेटे उज्जवल को लेकर घर के सामने एक होटल पर चाय पीने गया था। इसी दौरान मासूम खेलते-खेलते सड़क पर पहुंच गया। इसी बीच लालगंज की ओर से आ रहे एक ट्रक ने उसे कुचल दिया। हादसे के बाद चालक ने ट्रक को लेकर भागने की कोशिश की, लेकिन ग्रामीणों ने दौड़ाकर उसे पकड़ लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ विनोद कुमार ने बताया कि ट्रक को कब्जे में लेने के साथ ही चालक को हिरासत में लिया गया है। घटना की तहरीर मिलने के बाद लिखापढ़ी करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें