फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रसूताओं को भोजन देने वाले ठेकेदार की होगी जांच: मो. इफ्खिारूद्दीन

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रसूताओं को भोजन न देने वाले ठेकेदार की होगी जांच
विज्ञापन

रायबरेली। खेल, युवा कल्याण एवं ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अपर मुख्य सचिव एवं जिले के नोडल अधिकारी मो. इफ्तिखारु्ददीन ने मंगलवार को लालगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। लालगंज सीएचसी में रोगियों को भोजन मुहैया कराने वाले ठेकेदार के खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं। सीडीओ ने जांच करने की जिम्मेदारी एसडीएम लालगंज को दी है। वहीं नोडल अधिकारी ने गेगासों गांव में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं भी जानी।
नोडल अधिकारी ने मंगलवार को इस दौरान लालगंज सीएचसी के एक्सरे कक्ष, ऑपरेशन कक्ष, लेबर रूम, केएमसी यूनिट का निरीक्षण किया। उन्होंने जो भी कमियां मिली, उन्हें एक सप्ताह में सही कराने के लिए निर्देश दिए। उन्होंने प्रसूताओं व मरीजों से पूछा कि आपको समय से खाना मिल रहा है कि नहीं, जिस पर जवाब नहीं मिला। इस पर नोडल अधिकारी ने नाराजगी जताते हुए ठेकेदार के खिलाफ जांच एसडीएम लालगंज से कराने के लिए सीडीओ देवेंद्र पांडेय को निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपर मुख्य सचिव ने गेंगासो ग्राम में चौपाल लगाकर दिव्यांग पेंशन, विधवा पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन, वरासत, नाली निर्माण, खड़ंजा एवं प्रसाधन निर्माण की जानकारी भी ली। सभी अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि अपने-अपने विभाग की सभी योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंचाएं। किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। डॉक्टरों की कमी होने की शिकायत पर उन्होंने सीएमओ डॉ. डीके सिंह से हड्डी, सर्जन व बच्चों के डॉक्टर को सीएचसी से संबद्ध करने के निर्देश दिए। जिला अस्पताल के हड्डी विभाग में तैनात डॉक्टर के लालगंज आकर प्राइवेट प्रैक्टिस करने की शिकायत किए जाने पर पर अपर मुख्य सचिव मो. इफ्तिखारूद्दीन ने सीएमओ डॉ. डीके सिंह को जांच कर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए। सीएचसी के निरीक्षण के बाद अपर मुख्य सचिव ब्लॉक पहुंचे। उन्होंने बीडीओ नीरज कुमार श्रीवास्तव से आवासों के बारे में जानकारी ली। कहा कि गांव के चारागाहों का विकास कराया जाए। कब्जे पूरी तरह से हटाए जाएं। इस मौके पर सीएमओ डॉ. डीके सिंह, एसडीएम राजेश प्रसाद तिवारी समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें