फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंट्रलबार पदाधिकारियों ने एल्डर्स

विज्ञापन
विज्ञापन
सेंट्रलबार पदाधिकारियों ने एल्डर्स
विज्ञापन

कमेटी को सौंपा सामूहिक त्यागपत्र
रायबरेली। सेंट्रलबार एसोसिएशन की वर्तमान कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को अपना सामूहिक त्याग पत्र एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष को सौंप दिया। कार्यकारिणी को भंग करने से नाराज होकर सामूहिक इस्तीफा देने का फैसला बार कार्यकारिणी की बैठक में लिया गया। त्यागपत्र देने के बाद वर्तमान कार्यकारिणी व एल्डर्स कमेटी में टकराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि सेंट्रलबार की एल्डर्स कमेटी ने 7 सितंबर को कार्यकाल पूरा होने पर वर्तमान कार्यकारिणी को भंग कर दिया था। साथ ही बैंक खातों से आहरण व नीति गत निर्णय लेने पर रोक लगा दी थी। वर्तमान कार्यकारिणी के अध्यक्ष लक्ष्मी शंकर वाजपेयी ने कहा कि एल्डर्स कमेटी का फैसला एक पक्षीय व गलत है। इसी वजह से पूरी कार्यकारिणी ने सामूहिक त्यागपत्र दे दिया है। कार्यकारिणी ने अपने एक वर्ष के कार्यकाल में अधिवक्ताओं के हित में काफी काम किया है। लाल आश किरन प्रताप सिंह ने कहा कि वर्तमान में सदस्यता शुल्क जमा करने की प्रक्रिया चल रही थी। एल्डर्स कमेटी से सदस्यता शुल्क जमा करने की तिथि 15 सितंबर तक बढ़ाने का अनुरोध किया गया था। इसके बावजूद बिना सूचना के कमेटी ने वर्तमान कार्यकारिणी को ही भंग कर दिया, जो गलत है। इस मौके पर राकेश तिवारी, कुलदीप सिंह, संतसेवक वर्मा, विजय वर्मा, अमित श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें