कार्य से विरत रहे अधिवक्ता
रायबरेली। रायबरेली जिला कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन व रायबरेली कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन कार्यकारिणी की संयुक्त बैठक गुरुवार को हुई। इसमें एसडीएम डलमऊ कार्यालय में तैनात अहलमद के कार्य व्यवहार को लेकर चर्चा हुई। इसके बाद आम सहमति से डलमऊ तहसील अधिवक्ता संघ के समर्थन में 7 व 8 सितंबर को न्यायिक कार्य से विरत रहने का फैसला लिया गया। इस मौके पर जिला कलेक्ट्रेट बार के अध्यक्ष राम प्रसाद यादव, रायबरेली कलेक्ट्रेट बार के अध्यक्ष राजाराम यादव, पदम प्रसाद श्रीवास्तव, राम अवध यादव, आदि मौैजूद रहे।