फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विलंब से पहुंची एंबलेंस, प्रसूता की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
विलंब से पहुंची एंबुलेंस, प्रसूता की मौत
विज्ञापन

डलमऊ (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार को एक प्रसूता के अधिक रक्तस्राव होने से उसकी मौत हो गई। महिला को पहले जलालपुर धई गांव स्थित नवीन स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां हालत बिगड़ने पर परिवारीजन एंबुलेंस को फोन किया। समय से एंबुलेंस नहीं पहुंची। एक घंटे बाद एंबुलेंस पहुंचने पर उसे सीएचसी डलमऊ ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। चिकित्सक का कहना है कि अधिक रक्तश्राव होने के चलते उसकी मौत हुई है।
डलमऊ तहसील क्षेत्र के ग्राम पूरे कुम्हारन मजरे जलालपुर धई निवासी रामहादुर की पत्नी आशा देवी (35) को रात में प्रसव पीड़ा होने पर जलालपुर स्थित स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। एएनएम ने उसे भर्ती कर इलाज शुरू किया। इसी दौरान महिला को अधिक रक्तश्राव शुरू हो गया। हालत बिगड़ने पर परिवारीजन उसे सीएचसी ले जाने के लिए 102 एंबुलेंस को फोन किया। सूचना देने के एक घंटे बाद एंबुलेंस पहुंची तो उसे सीएचसी ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पति ने बताया कि पत्नी को नौवां बच्चा था। महिला की मौत से घर में कोहराम मचा है। उधर, सीएचसी प्रभारी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि महिला को विलंब से अस्पताल लाया गया था। अधिक रक्तश्राव होने से उसकी रास्ते में ही मौत हो गई थी। उनका कहना है कि यदि उसका समय से इलाज शुरू हो जाता तो जान बच सकती थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें