बाथरूम में फिसलकर गिरे एसपी, हाथ टूटा
रायबरेली। एसपी शिवहरी मीणा बुधवार रात अपने आवास के बाथरूम में फिसलकर गिर गए। इसकी जानकारी होते ही पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन जिला अस्पताल पहुंचाकर इलाज कराया गया। बाद में उनको सिमहैंस हॉस्पिटल ले जाया गया। एसपी के एक हाथ में फ्रैक्चर बताया गया है। पीआरओ यदुनाथ यादव ने बताया कि फिसलने की वजह से एसपी को हाथ में फ्रैक्चर हुआ है। फिलहाल वह अब ठीक हैं और विभागीय कार्य निपटा रहे हैं।