मारपीट की अलग-अलग घटनाओं में 14 लोग घायल हो गए। सभी मामलों में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सदर क्षेत्र के सैय्यद राजन निवासी विजय और इरफान में गुरुवार को मारपीट हो गई, जिसमें दोनों घायल हुए।
पुलिस ने दोनों पक्षों से तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। महराजगंज के दौतरा गांव में बुधवार को रंजिश में दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले। इसमें एक पक्ष से रामरती, रामकुमार, ननकऊ और दूसरे से सुखरानी घायल हुई है।
परिवारीजनों ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया। फुरसतगंज के पूरे रानी बढ़ैया महमूदपुर गांव में नहर से पानी लगाने को लेकर जमकर लाठियां चटकीं। इसमें एक पक्ष से फतेह अहमद, अली अहमद, जुम्मन, वकील और दूसरी से इदरीश, वैस मोहम्मद, रिजवान व बबलू घायल हुए।