फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोदाम में 1371.50 क्विंटल नमक उपलब्ध

Sat, 12 Nov 2016 11:28 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
salt in Rae Bareli - फोटो : AmarUjala
विज्ञापन
नमक के दाम बढ़ने के अफवाह पर डीएम अनुज कुमार झा के निर्देश के बाद शुक्रवार रात जिले भर में आपूर्ति विभाग की टीम सक्रिय हो गई। डीएसओ अंशिका दीक्षित ने क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी और आपूर्ति निरीक्षकों की टीम बनाकर दुकानों में छापेमारी की।
विज्ञापन


उधर, एसपी के निर्देश पर पुलिस टीम माइक से लोगों को नमक के अफवाह को लेकर जागरूक किया। डीएसओ ने बताया कि गोदाम में 1371.50 क्विंटल नमक उपलब्ध है। डीएसओ अंशिका दीक्षित ने क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी रविंद्र सिंह, रमेश कुमार, आपूर्ति निरीक्षक पूजा सिंह, विवेक श्रीवास्तव, कौशलेंद्र, सुखदेव, मोबीनुद्दीन सिद्दीकी व मधुरिमा के नेतृत्व में टीमें बनाकर दुकानों का निरीक्षण कराया।

इस दौरान शहर के अलावा सलोन, ऊंचाहार, महराजगंज, जगतपुर, डीह, बछरावां, शिवगढ़, सरेनी, खीरों में आपूर्ति निरीक्षक दुकानों पर जाकर नमक स्टॉक देखे। वहीं लोगों को अफवाह होने की बात कही। डीएसओ ने बताया कि गोदाम में नमक की कोई कमी नहीं है। वर्तमान में 3573 बोरियों में 1371.50 क्विंटल नमक उपलब्ध है। वहीं एसपी विनय यादव के निर्देश सीओ श्वेता श्रीवास्तव, कोतवाल सुरेश चंद्र पांडेय ने पुलिस कर्मियों के साथ माइक से नमक के दाम बढ़ने की अफवाह के झांसे में नहीं आने की अपील लोगों से की।
विज्ञापन


एसपी ने कहा कि अफवाह होने के कारण ऐसा है। अफवाह फैलाने वालों पर नजर रखी जा रही है। ऊंचाहार एसडीएम रामअक्षयबर ने शनिवार को कस्बे की दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान व्यापारियों ने नमक की उपलब्धता को लेकर जानकारी ली। जिले में नमक कमी का अफवाह के बाद लोगों ने औने-पौने दामों में खरीदारी की। शुक्रवार रात कई जगह पर लोगों ने दुकानें तक खोलवाकर 50 से 80 रुपये तक प्रति किग्रा तक की बिक्री हुई।

वहीं शनिवार को सुबह जहां लोगों में नमक की जानकारी लेने का उत्साह रहा। वहीं जब पता चला कि यह महज अफवाह है, तो उनके होश उड़ गए। इंदिरा नगर के विवेक गुप्ता, रंजीत कुमार का कहना है कि कुछ लोगाें ने पता चला, तो रात में 200 रुपये में पांच पैकेट नमक खरीदा था। बाद में पता चला कि सब अफवाह है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें