फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिरों में जय बजरंग बली के गूंजे नारे, भक्तों ने की पूजा अर्चना

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जिले में शुक्रवार को हनुमान जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई। सुबह से ही मंदिरों में जय बजरंग बली के जयकारों की गूंज दिखी।
विज्ञापन



भक्तों ने विधिविधान के साथ पूजा अर्चना की। इस दौरान कहीं पर सुंदरकांड का पाठ तो कहीं पर भंडारा हुआ। इन कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भक्तों ने हिस्सा लिया। एथलेटिक्स खिलाड़ी सुधा सिंह ने भी मंदिर पहुंचकर बजरंगबली का आशीर्वाद लिया और माथा टेका।


हनुमान जयंती पर शहर के दूरभाष नगर स्थित अभय दाता मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। एथलेटिक्स खिलाड़ी सुधा सिंह ने पहुंचकर पूजा अर्चना करते हुए माथा टेका।
विज्ञापन



दक्षिणमुखी त्रयताप संकटमोचन हनुमान मंदिर में सुबह सबसे पहले पंडित अतुल वाजपेयी ने हनुमान का भव्य शृंगार किया। इसके बाद पूजा अर्चना का दौर शुरू हुआ, जो देर शाम तक चलता रहा।


यहां पर सुंदरकांड पाठ के बाद भंडारा हुआ। इस मौके पर मनोज तिवारी, सुरेंद्र शुक्ला, गणेश प्रसाद यादव, वीरा राम मौर्य, चंद्र प्रकाश शुक्ला, गोरख प्रसाद, विजयशंकर मौजूद रहे।
विज्ञापन



शहर के कैनाल रोड स्थित हनुमान मंदिर में भी भक्तों ने पहुंचकर पूजा अर्चना की और प्रसाद बांटा। दीवानी कचहरी के पास सुंदरकांड का पाठ हुआ। इसके बाद भंडारा भी हुआ।


इस मौके पर महेंद्र अग्रवाल, अतुल गुप्ता, उमेश सिकरिया, अनूप, अमन अग्रवाल, मयंक अग्रवाल, पवन गुप्ता, उमेश, तपन कंसौधन, प्रमोद, सुनील, मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें