जायस-फुरसतगंज। अमेठी जिले के फुरसतगंज थाना क्षेत्र में कार से टकराकर बाइक सवार भाई-बहन समेत तीन लोग घायल हो गए।
जायस कस्बे के मोहल्ला अलीगंज चौधराना निवासी आमिर (24) अपनी छोटी बहन सानिया (17) व भांजी जन्नत को बाइक से लेकर अपने रिश्तेदार के यहां रायबरेली जा रहा था।
फुरसतगंज थाना क्षेत्र के निगोहां चौराहे के पास रायबरेली की ओर जा रही कार अचानक आगे चल कर मुड़ गई। इससे बाइक सवार अनियंत्रित होकर कार से टकरा गए और तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
राहगीर ने एंबुलेंस बुलाकर घायलों को सीएचसी फुरसतगंज पहुंचाया, जहां सीएचसी अधीक्षक डॉ. आरपी गिरि ने आमिर की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
फुरसतगंज एसओ संदीप याद ने बताया कि दुर्घटना करने वाली कार की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।