फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में 13 अवैध निर्माण के काम बंद कराने के आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। शहर में अवैध रूप से निर्माणाधीन 13 भवनों को सील करने की चेतावनी दी गई है। आरडीए उपाध्यक्ष व डीएम नेहा शर्मा ने निर्माण कराने वालों को नोटिस जारी कर तत्काल काम बंद कराकर मैप पास कराने के साथ ही अन्य प्रक्रिया पूरी कराने के आदेश दिए हैं। ऐसा न करने पर भवनों को सील करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन



डीएम के निर्देश पर आरडीए के अवर अभियंताओं ने अपने-अपने जोन में जांच की तो 13 और निर्माण मानकों पर पूरे नहीं मिले। कहीं मैप पास नहीं तो कहीं निर्माण में अन्य मनमानी मिली।


इनका चालान कर दिया गया। मामले में देवानंदपुर में सरोज गौतम, हाथी पार्क के सामने अरुण कुमार ठाकुर, नेहरू नगर में दीपचंद, सुल्तानपुर रोड स्थित आशीष तिवारी, शिवाजी नगर में सदासुख, हरदासपुर में गंगाचरण, सूरजदीन मौर्या, रतापुर में रामराज यादव, संतोष कुमार, बड़ा घोसियाना में रहीमुनिंशा, मो. जाबिर, बस्तेपुर में विनीत सिंह और गायत्री नगर में कंचन उपाध्याय को नोटिस देकर निर्माण बंद कराने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन



आरडीए के सचिव एके राय ने बताया कि सभी को नोटिस देकर निर्माण को बंद कराने के साथ ही मैप पास कराने के आदेश दिए गए हैं। ऐसा न करने पर भवनों की सीलिंग की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें