फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात परीक्षा केंद्रों में शुरू हुए सीबीएसई एग्जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (सीबीएसई) की वार्षिक परीक्षाएं शनिवार से जिले के सात केंद्रों पर शुरू हो गईं।
विज्ञापन



एक ही पाली में सुबह 10.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक होने वाली इन परीक्षाओं को नकलविहीन और शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए हैं। हर केंद्र पर आब्जर्वर की तैनाती की गई है। पहले दिन 12वीं में अंग्रेजी जबकि 10वीं में इंफो टेक्नोलॉजी की परीक्षा हुई।


सीबीएसई की परीक्षाओं के लिए एसजेएस पब्लिक स्कूल, केंद्रीय विद्यालय, लखनऊ पब्लिक स्कूल, गोपाल सरस्वती हायर सेकेंड्री स्कूल, बख्शी मेमोरियल पब्लिक स्कूल, लालगंज, डीएवी पब्लिक स्कूल ऊंचाहार समेत सात परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन



सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में परीक्षाएं शुरू कर दी गई हैं। हर परीक्षा केंद्रों में सुबह 10 बजे परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया गया।


शहर में दो बड़े सेंटर केंद्रीय विद्यालय और एसजेएस पब्लिक स्कूल को बनाया गया है, जहां परीक्षार्थियों की सर्वाधिक संख्या है और ज्यादातर विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को इन केंद्रों पर आवंटित किया गया है। हर परीक्षा केंद्र में आब्जर्वर भी तैनात किए गए, जिनकी ड्यूटी रोटेशन में बदलती रहेगी।


केंद्रीय विद्यालय में आब्जर्वर के तौर पर तैनात ए. सिद्धू ने बताया कि 12वीं के 598 परीक्षार्थियों में नौ परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षाएं शांतिपूर्ण ढंग से शुरू करा दी गई हैं।


आब्जर्वर की निगरानी में ही प्रश्नपत्रों के पैकेट खुले और कापियों की सीलिंग पैकिंग कराई गई। परीक्षा के दौरान भी हर कमरे में निगरानी की गई।


एसजेएस पब्लिक स्कूल के पीआरओ मनोज शर्मा ने बताया कि उनके यहां 11 विद्यालयों के छात्र-छात्राएं आवंटित हैं। इसमें 10वीं के 686 एवं 12वीं के 590 परीक्षार्थी शामिल हैं।
विज्ञापन



पहले दिन की परीक्षा में 17 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा की हर गतिविधि को कैमरे में कैद रखने के लिए सीसीटीवी लगे हुए हैं। आब्जर्वर की भी तैनाती की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें