फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीम की हार देख रिटायर्ड एयरफोर्स फौजी को पड़ा दिल का दौरा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खीरों (रायबरेली)। निहस्था में चल रही दो दिवसीय वालीबॉल प्रतियोगिता में अपनी टीम को हारते देख रिटायर्ड एयरफोर्स सैनिक को दिल का दौरा पड़ गया।
विज्ञापन



कमेटी के सदस्य उन्हें लेकर सीएचसी लालगंज जाने लगे, लेकिन रास्ते में ही उनकी सांसें थम गईं। समिति ने बाद में प्रतियोगिता रोक दी।


प्रकाश क्लब निहस्था की ओर से होने वाले इस आयोजन में दूसरे दिन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए सशस्त्र सेना बल लखनऊ, उत्तर प्रदेश पुलिस, स्पोर्ट्स क्लब लखनऊ, कुरुक्षेत्र हरियाणा, भितरी, निहस्था, एएमसी लखनऊ की टीमें खेलने पहुंची।


ग्राउंड नंबर एक पर निहस्था एवं सशस्त्र सेना बल लखनऊ के मध्य और ग्राउंड नंबर दो पर एएमसी लखनऊ एवं स्पोर्ट्स कालेज लखनऊ के मध्य क्वार्टर फाइनल मैच चल रहा था।
विज्ञापन



इस बीच निहस्था की टीम एक सेट हारने के बाद दूसरे सेट में भी 14-24 से पिछड़ने लगी। यह देख मंच के पास बैठे एयरफोर्स के रिटायर्ड सैनिक एवं आयोजन समिति के सदस्य विनोद कुमार त्रिपाठी को दिल का दौरा पड़ गया, जिससे वह कुर्सी से नीचे गिर गए।
विज्ञापन



समिति के पदाधिकारी और परिवार के सदस्यों ने उन्हें संभालने की कोशिश की, लेकिन कुछ न समझ में आने पर तुरंत सीएचसी लालगंज ले जाने लगे तो रास्ते में मौत हो गई। उनकी मौत की खबर मिलते ही प्रतियोगिता रोक दी गई। सभी ने दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें