फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन सचिवों को प्रतिकूल प्रविष्टि, प्रधान के अधिकार होंगे सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। डीएम संजय कुमार खत्री ने गुरुवार को बचत भवन में जिले के 15 गांवों में प्रसाधनों की प्रगति व गुणवत्ता की समीक्षा की।
विज्ञापन



मनमानी पर तीन सचिवों को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के साथ ही आटी नौगवां गांव के प्रधान के अधिकारों को सील करने के निर्देश दिए।


यहां के सचिव के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के आदेश दिए। इसके अलावा कई प्रधानों व ग्राम पंचायत व विकास अधिकारियों (सचिव) को कारण बताओ नोटिस देने के आदेश दिए।


डीएम ने गुरुवार की सुबह बचत भवन में गौरा, डलमऊ, राही, सलोन, सरेनी, सतांव, शिवगढ़, ऊंचाहार, लालगंज, महाराजगंज सहित 15 ब्लॉकों के बीडीओ, एडीओ व सचिवों को बुलाकर स्वच्छ भारत मिशन के तहत बन रहे प्रसाधनों की गुणवत्ता व प्रगति की समीक्षा की।
विज्ञापन



पिछले सप्ताह कडे़ निर्देश देने के बाद भी गौरा, डलमऊ, राही व सतांव ब्लॉकों के गांवों की प्रगति ठीक नहीं मिली। डीएम ने दीनशाह गौरा ब्लॉक के झरहा गांव के सचिव को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के साथ ही चूली गांव के सचिव व प्रधान को कारण बताओ नोटिस दिया।
विज्ञापन



डलमऊ के खरगपुर कुर्मियाना गांव के सचिव को प्रतिकूल प्रविष्टि और राही ब्लॉक के जगदीशपुर के सचिव व प्रधान को कारण बताओ नोटिस दिया।


ब्लॉक के आटी नौगवां गांव के प्रधान के वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकारों को सीज करने के साथ ही सचिव के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के आदेश दिए।


सलोन ब्लॉक के कालू जलालपुर के सचिव को भी प्रसाधनों में खराब प्रगति पर प्रतिकूल प्रविष्टि दी। डीएम ने एक सप्ताह में सभी को प्रगति में सुधार लाने के आदेश दिए। ऐसा न करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। बैठक में डीपीआरओ उपेंद्र राज सिंह व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें