फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुहेल देव समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष से

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। प्रदेश में भाजपा सरकार की सहयोगी सुहेल देव समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह से सलोन कोतवाल ने पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी।
विज्ञापन



रुपये न देने पर फोन पर गाली-गलौज की और सबक सिखाने की धमकी दी। जिलाध्यक्ष ने बुधवार को एसपी को देने का वीडियो और धमकाने का ऑडियो दिखाकर कार्रवाई की मांग की। साथ ही इसकी शिकायत ट्विटर पर भी की।


सलोन देहात के रहने वाले एवं सुहेल देव समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने ट्विटर पर और एसपी से शिकायत की कि उन्होंने अपनी पैतृक संपत्ति बेची थी।
विज्ञापन



यह बात सलोन कोतवाल रामाशीष उपाध्याय को पता लग गई। इसके बाद कोतवाल ने नशे की हालत में फोन किया और पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी।


कोतवाल ने फोन पर गालीगलौैज की और रंगदारी न देने पर कोतवाली लाकर सबक सिखाने की धमकी दी। इसके बाद जितेंद्र ने सलोन कोतवाल के नजदीकी व्यक्ति के साथ कोतवाली पहुंचकर रकम देकर अपनी जान बचाई।



अब चर्चा है कि जब भाजपा की सहयोगी पार्टी के साथ खाकी ऐसा काम कर रही है तो आम जनता के साथ उसका सलूक कैसा होगा, यह स्वयं सोचने की बात है।


जिलाध्यक्ष ने एसपी से मामले में कार्रवाई की मांग की। उधर, कोतवाल का कहना है कि जिलाध्यक्ष ने संपत्ति बेचने के लिए एक व्यक्ति से एडवांस में पांच लाख रुपये ले लिए थे। वही पैसा वापस कराया गया है। रुपया लेने की बात झूठी है।
विज्ञापन



सुहेलदेव समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह से सलोन कोतवाल की ओर से गाली-गलौज करने और रुपये लेने का वीडियो वायरल हुआ था। इस मामले की जांच स्वयं आईजी ने लालगंज सीओ आरपी शाही को सौंपी है। प्रकरण की जांच चल रही है। जांच के बाद मामले में उचित कार्रवाई होगी।
सुजाता सिंह, एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें