फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्घटना में छात्रा सहित चार घायल, एक गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में हुई अलग-अलग मार्ग दुर्घटनाओं में छात्रा समेतत चार लोगों को चोटें आईं हैं। घायलों को सीएचसी लाया गया, जहां छात्रा की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन



मदुरी गांव निवासिनी जोया बानो राजकीय बालिका इंटर कॉलेज लालगंज में पढ़ती है। वह मंगलवार को साइकिल से स्कूल से घर जा रही थी।


मुबारकपुर गांव के निकट बाइक सवार उन्नाव जिले के बिहार थाना क्षेत्र के गोसाइनखेड़ा निवासी सूरज ने साइकिल में ठोकर मार दी, जिससे दोनों गिरकर घायल हो गए।


उधर, चकपंचम सिंह मजरे दतौली गांव निवासिनी वंदना सिंह अपने पुत्र दिव्यांश को स्कूटी से घर जा रही थीं। लालगंज-रायबरेली रोड पर स्थित रेलवे क्रॉसिंग के निकट लगे जाम में एक ट्रक ने ठोकर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन



जिससे दोनों गिरकर घायल हो गए। सभी घायलों को सीएचसी लाया गया, जहां जोया की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें