फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमसफर का एक एसी कोच डैमेज, वापस भेजेंगे फैक्ट्री

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। आधुनिक रेल कोच कारखाने से आधे-अधूरे डिब्बे ही निकाले जा रहे हैं। रास्ते में गड़बड़ी मिली तो उन्हें रोककर ठीक किया गया।
विज्ञापन



14 कोच की रैक में कुछ डिब्बों के पंखे खराब होने की घटना कोई नई नहीं है, बल्कि दो दिन पहले ही हमसफर के एसी कोच में भी बड़ी फॉल्ट मिली थी।


यह कोच महज इसलिए रायबरेली स्टेशन पर रोक लिया गया, क्योंकि इसे ठीक नहीं किया जा सका है। अब यह कोच वापस फैक्ट्री भेजा जाएगा।


कोच फैक्ट्री रिकार्ड उत्पादन किए जाने का दावा तो ठोक रहा है, लेकिन खामियों वाले कोच मिलने से उनके दावों की हकीकत उजागर हो रही है।


लालगंज स्थित मॉडर्न रेल कोच फैक्ट्री से 24 कोच वाली एक रैक भेजी गई थी, जो 25 सितंबर को रायबरेली स्टेशन पर आई थी।


इसमें दो कोच सामान्य थे और बाकी हमसफर के 22 एसी कोच आए थे। करीब 10 दिन तक ये सभी कोच यहां खड़े रहे।


उच्चाधिकारियों से निर्देश मिलने पर 3 अक्तूबर को हमसफर के एसी कोच हबीबगंज भेजे जाने थे, लेकिन इनमें से एक कोच में बड़ी फॉल्ट होने के कारण उसे रोक लिया गया और बाकी 21 कोच रवाना कर दिए गए। हमसफर का एक कोच अभी रायबेरली रेलवे स्टेशन पर रोके रखा गया है, जिसे वापस फैक्ट्री भेजा जाएगा।


स्टेशन अधीक्षक राकेश कुमार का कहना है कि कोच रवानगी से पहले वाशिंग लाइन में उसका परीक्षण होता है। फिटनेस के प्रति संतुष्ट होने के बाद ही आगे भेजा जाता है।
विज्ञापन



हमसफर का एक एसी कोच डैमेज (खराबी) था। इसे यहां ठीक नहीं किया जा सका तो रोक लिया गया। इस बारे में कोच फैक्ट्री के अधिकारियों को सूचना भेज दी गई है, लेकिन अभी तक इसे यहां से ले जाया नहीं गया है।
विज्ञापन



अब जब भी नई रैक लेने के लिए इंजन कोच फैक्ट्री लालगंज जाएगा, खराब हमसफर का एसी कोच वापस भेज दिया जाएगा।


उधर, कोच फैक्ट्री के प्रोडक्शन मैनेजर अनिल कुमार का कहना है कि हमसफर एसी कोच के डैमेज होने की उन्हें कोई जानकारी नहीं है। अगर ऐसा कुछ है तो कोच वापस फैक्ट्री आ जाएगा, यहां ठीक कराकर वापस किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें