फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म के बाद 12 वर्षीय बालिका की निर्मम हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
दुष्कर्म के बाद पत्थर से कूंचकर बालिका की हत्या
विज्ञापन



लालगंज (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में एक बालिका की पत्थर से कूंचकर हत्या कर दी गई। उसका शव शनिवार को गांव के बाहर खेत में पड़ा मिला।


परिवारीजनों ने रेप के बाद हत्या की आशंका जताई है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म व हत्या की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। उधर, खबर पाकर एसपी ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया।


लालगंज के एक गांव निवासी बालिका (12) अपने नाना के यहां रहती थी। जबकि उसके परिवार समेत पिता दिल्ली में रहकर काम करते हैं।


बताते हैं कि शुक्रवार शाम उसके घर की बकरियां खेत से नहीं लौटीं थी। इस पर नाना ने उसे बकरियों को खोजने भेज दिया। कुछ देर बाद बकरी तो घर आ गईं लेकिन वह नहीं लौटी।
विज्ञापन



काफी देर बीतने के बाद भी जब वह नहीं आई तो ग्रामीणों की मदद से उसकी खोजबीन शुरू हुई। लेकिन कुछ पता नहीं चला। शनिवार सुबह फिर ग्रामीणों ने खोजबीन शुरू की।


इसी बीच गांव के बाहर एक खेत में उसका शव पड़ा मिला। खबर पाकर परिवारीजन भी मौके पर पहुंच गए और बच्ची की शिनाख्त की।


बताते हैं कि शव के पास ही खून से सना हुआ एक पत्थर पड़ा था जिससे प्रतीत हो रहा था कि चेहरे को बुरी तरह पत्थर से कूंचा गया है।


उसके कपड़े भी अस्त-व्यस्त थे, जिसके आधार पर परिवारीजनों ने दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई। ग्रामीणों ने बताया कि पहचान छिपाने के लिए बच्ची का चेहरा बुरी तरह से क्षत-विक्षत किया गया था।


मामले की खबर पाकर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। एसपी सुजाता सिंह, एडिशनल एसपी शशिशेखर सिंह, एसडीएम राकेश कुमार गुप्ता, सीओ आरपी शाही भी घटनास्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन



एसपी ने मुआयने के बाद घटना का जल्द खुलासा करने के निर्देश दिए हैं। एएसपी शशिशेखर सिंह ने बताया कि मृत बालिका के नाना की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। घटना का खुलासा किए जाने के लिए टीमें बनाई गईं हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें