फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने कार सवार एक ही परिवार के पांच लोगों को रौंदा, महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रक व कार की भिड़ंत, एक की मौत
विज्ञापन



सलोन (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार रात ट्रक व कार की भिड़ंत में एक महिला की मौत हो गई जबकि कार सवार चार लोग घायल हो गए।


इनमें से तीन को गंभीर हालत में लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है। सभी घायल इलाज के अभाव में गाड़ी के अंदर ही करीब आधे घंटे तक तड़पते रहे, लेकिन कोई भी पुलिसकर्मी मदद के लिए नहीं पहुंचा।


सलोन कस्बा निवासी अमरचंद्र कौशल की मां सोहनी कौशल (70) हफ्ते भर पहले रायबरेली स्थित अपनी बेटी अंजुला के घर गईं थीं।


शुक्रवार को अमरचंद्र की पत्नी लक्ष्मी कौशल अपने बेटी शैल (8) के बीमार होने पर उसे दिखाने के लिए कार से शहर के किसी डॉक्टर के यहां गए थे।


साथ में लक्ष्मी के देवर अंकित और अर्चित भी थे। डॉक्टर को दिखाने के बाद ये लोग अंजुला के घर चले गए और देर रात अपनी मां सोहनी को साथ लेकर घर लौट रहे थे।
विज्ञापन



तभी देर रात करीब एक बजे बगहा स्थित पेट्रोल पंप के समीप सलोन से रायबरेली की तरफ जा रहे ट्रक ने कार में जोरदार टक्कर मार दी।


हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गई और सभी घायल लगभग आधे घंटे तक इलाज के अभाव में गाड़ी के अंदर ही तड़पते रहे, लेकिन कोई भी मदद को नहीं पहुंच सका।


इस बीच गांव के कुछ लोगों की नजर गाड़ी पर पड़ी। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना परिवारीजनों को दी। साथ ही घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां सोहनी को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन



जबकि लक्ष्मी, उसके देवर अर्चित और अंकित को गंभीर हालत में लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है। वहीं मासूम बच्ची के हाथ में फ्रैक्चर होने के कारण उसे एनटीपीसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


हादसे से परिवारीजनों में कोहराम मच गया। सलोन कोतवाल सुधीरचंद्र पांडेय ने बताया कि हादसे की जानकारी हुई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें