फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार लोगों ने किया महिला का अपहरण

विज्ञापन
विज्ञापन
अगवा कर महिला को शाहजहांपुर के जंगल में फेंका
विज्ञापन



रायबरेली। लालगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से शनिवार रात चार लोग एक महिला को अगवा कर ले गए। इसके बाद महिला को बांधकर शाहजहांपुर सदर थाना क्षेत्र के एक जंगल में फेंक दिया।


दोपहर में उधर से गुजरे लोगों ने महिला को बंधा देखा तो उसे खोलकर पुलिस को सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने महिला के मोबाइल से परिवारीजनों को सूचना दी है। महिला की पुत्री ने एक को नामजद करते हुए चार अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



एक गांव निवासी महिला शनिवार रात घर के बाहर सो रही थी। तभी देर रात गांव का एक युवक अपने तीन अज्ञात साथियों के साथ आया और महिला को दबोच ले गया।


सुबह जब वह घर में नहीं मिली तो खोजबीन शुरू हुई लेकिन पता नहीं चल सका। महिला की पुत्री ने बताया कि रविवार दोपहर उसके चाचा के पास मां का फोन आया।


मां ने फोन पर बताया कि आरोपी अपने तीन अज्ञात साथियों के साथ मिलकर उसे शाहजहांपुर ले आया था। आरोपियों ने उसे बांधकर जंगल में डाल दिया था।


जंगल में स्थानीय लोग लकड़ी बिनने व जानवर चराने गए तो उन्होंने उसे बंधा देखा। लोगों ने उसे शाहजहांपुर सदर कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया था।


सुमन ने आरोपी को नामजद करते हुए चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक मुकेश चौहान ने बताया कि ऐसा कोई मामला संज्ञान में नहीं आया है।


तहरीर मिलने पर पड़ताल की जाएगी। शाहजहांपुर सदर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक डीसी शर्मा ने बताया कि महिला को यूपी-100 लेकर आई थी। उसका चिकित्सीय परीक्षण कराया गया है। महिला के परिवारीजनों को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें