फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवोल्टेज से 50 हजार के बिजली उपकरण फुंके

विज्ञापन
विज्ञापन
घरों में दौड़ा हाईवोल्टेज, फुंके बिजली के उपकरण
विज्ञापन


महराजगंज (रायबरेली)। कस्बे में रविवार सुबह हाईवोल्टेज आने से करीब 12 उपभोक्ताओं के घरों में लगे विद्युत उपकरण फुंक गए।

किसी का इनवर्टर तो किसी के सीएफएल जल गए। आए दिन हो रही इस समस्या से उपभोक्ता आजिज हैं। कई बार पावर कॉर्पोरेशन के अभियंताओं से शिकायत की, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

उपभोक्ताओं के करीब 50 हजार के बिजली उपकरण फुंके हैं। उपभोक्ताओं का कहना है कि क्षेत्र में बिजली के तार जर्जर हैं, जिन्हें बदलवाया नहीं जा रहा है।

महराजगंज कस्बे को जिहवा उपकेंद्र से बिजली दी जाती है। कस्बे में कभी हाई वोल्टेज तो कभी लो-वोल्टेज की समस्या रहती है।

रविवार सुबह हाईवोल्टेज आने से करीब 12 उपभोक्ताओं के घरों में लगे उपकरण फुंक गए। एकाएक हुई घटना से लोगों में हड़कंप मच गया। उपकरण फुंकने से घरों में धुआं भर गया।
विज्ञापन


रिंकू जायसवाल, अशोक साहू, विनायक जायसवाल, गुन्नू त्रिपाठी आदि ने बताया कि हाई वोल्टेज आने से किसी के घर में बल्ब, टीवी, पंखा तो किसी के घर में टुल्लू की मोटर फुंक गई।
विज्ञापन


उपभोक्ताओं ने समस्या से निजात दिलाने की मांग की है। उधर, अवर अभियंता एसके प्रजापति ने बताया कि जानकारी नहीं है। एलटी लाइन में किसी के छेड़छाड़ करने पर इस तरह की समस्या आती है। जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें