फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्दी से कक्षा आठ तक के शिक्षण कार्य का समय बदला

विज्ञापन
विज्ञापन
सुबह 10 बजे से खुलेंगे कक्षा आठ तक के विद्यालय
विज्ञापन

रायबरेली। कोहरे के साथ ही ठंड बढ़ गई है। इसे देखते हुए जिलाधिकारी ने मंगलवार शाम कक्षा आठ तक के सभी स्कूलों के खुलने के समय में बदलाव कर दिया। कक्षा आठ तक के सभी स्कूल अब सुबह 10 बजे से खुलेंगे।
कोहरे के साथ ही ठंड बढ़ गई, लेकिन स्कूलों के खुलने का समय नहीं बदला था। इस पर शैक्षिक संगठनों ने डीएम से स्कूल खुलने का समय बढ़ाने की मांग की थी। डीएम को दिए ज्ञापन में उत्तर प्रदेश जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के अध्यक्ष समर बहादुर सिंह, महामंत्री राघवेंद्र यादव आदि शिक्षक नेताओं ने कहा है कि शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया है। लेकिन जिले में अब तक स्कूल खुलने का समय नहीं बदला गया है। ठंड अधिक होने के कारण बच्चों को स्कूल आने में परेशानी हो रही है। इससे बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है। स्कूल का संचालन सुबह 10 बजे से तीन बजे तक करवाने की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संजय कुमार शुक्ला ने बताया कि डीएम के निर्देश पर ठंडी व कोहरे का कारण जिले के समस्त परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक तथा सहायता प्राप्त विद्यालयों में कक्षा एक से कक्षा आठ तक की समस्त कक्षाओं का संचालन सुबह 10 बजे से अपराह्न तीन बजे तक किया जाएगा। आदेश का अनुपालन कड़ाई से सुनिश्चित किया जाए। किसी भी दशा में सुबह दस बजे से पूर्व विद्यालय का संचालन को गंभीरता से लिया जाएगा। डीएम संजय कुमार खत्री ने बताया कि सर्दी की वजह से समय में बदलाव किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें