डीएम व एसपी ने सहायता शिविर का लिया जायजा
रायबरेली। डीएम संजय कुमार खत्री और एसपी शिवहरि मीणा ने मंगलवार को एनटीपीसी ऊंचाहार पहुंचकर पूछताछ सहायता केंद्र का जायजा लिया। यहां पर उन्होंने बिहार से आए हीरालाल प्रजापति से पूछताछ की और कहा कि उनका बेटा पिंटू उर्फ सतीश कहां काम करता था।
इस पर पिता ने बताया कि चार साल से उससे उसकी मुलाकात नहीं हुई। डीएम ने कहा कि हीरालाल का बेटा एनटीपीसी में काम नहीं करता था। पूछताछ में यही बात सामने आई है। डीएम और एसपी ने सहायता शिविर का जायजा लेने के साथ एसडीएम से अब तक शिविर में मदद के लिए आने वालों के बारे में जानकारी की। उन्होंने बताया कि हीरालाल प्रजापति के अलावा शिविर में मदद के लिए अब तक कोई और नहीं आया है। डीएम और एसपी ने एनटीपीसी के अधिकारियों से बात करने के साथ सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने एसडीएम के साथ एनटीपीसी के अफसरों से कहा कि शिविर में आने वाले पीड़ित परिवारों की हर तरह की मदद की जाए और उन्हें सही बात बताई जाए। इसमें किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।