जीएम ने ली उत्पादन व गुणवत्ता की जानकारी
लालगंज (रायबरेली)। रेल कोच कारखाना कपूरथला के जीएम रतनलाल मंगलवार को मॉडर्न रेल कोच कारखाना पहुंचे। जीएम ने डिब्बों के उत्पादन में प्रयोग की जा रही तकनीक का निरीक्षण किया। ऑटोमेटेड प्रोडक्शन लाइन व सीएनसी मशीनों को भी देखा। निरीक्षण के बाद मुख्य यांत्रिक अभियंता दिलीप कुमार अग्रवाल, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी हर्ष कुमार, मुख्य विद्युत अभियंता एके श्रीवास्तव व प्रमुख सामग्री प्रबंधक एके पांडेय के साथ बैठक कर उत्पादन और गुणवत्ता से संबंधी जानकारी ली और जरूरी निर्देश दिए। ब्यूरो