फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीमाली महासभा में समाज के लिए काम करने पर जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीमाली महासभा में समाज के लिए काम करने पर जोर
विज्ञापन

- सोहन लाल श्रीमाली को फिर मिली प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी
अमर उजाला ब्यूरो
फुरसतगंज (रायबरेली)। अखिल भारतीय श्रीमाली महासभा की प्रदेश कमेटी की बैठक में नए प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव कराया गया। इसमें सोहन लाल श्रीमाली को एक बार फिर प्रदेश अध्यक्ष की कमान सौंपी गई। सभी ने संगठन की मजबूती के साथ समाज के लिए सबको काम करने की नसीहत दी गई।
यह बैठक रविवार को इंडिया पब्लिक इंटर कॉलेज हवाई अड्डा फुरसतगंज में हुई। बैठक में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. आदित्य प्रकाश श्रीमाली ने कहा कि समाज के उत्थान के लिए जरूरी है कि हर कोई अपनों के लिए काम करे। हर बच्चे को शिक्षा दी जाए, तभी समाज आगे बढ़ सकता है। प्रदेश की नई कमेटी में प्रदेश उपाध्यक्ष ओमनरायण श्रीमाली (गाजीपुर), रामकुमार श्रीमाली (बरेली) तथा इन्द्र प्रसाद श्रीमाली शास्त्री (अमेठी) को प्रदेश महामंत्री बनाया गया है। रामराज श्रीमाली को मंडल अध्यक्ष लखनऊ, मंडल उपाध्यक्ष अशोक कुमार श्रीमाली (लखनऊ), मंडल अध्यक्ष इलाहाबाद बृजेन्द्र कुमार (फतेहपुर) निर्वाचित हुए हैं। यह जानकारी जिलाध्यक्ष शिवकुमार श्रीमाली ने दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष चुने जाने पर सोहन लाल श्रीमाली ने कहा कि समाज के उत्थान के लिए सदैव प्रयासरत रहूंगा। इस अवसर पर डॉ. रज्जन लाल श्रीमाली, सीताराम, राजेश चंद्र, शिव प्रसाद आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें