फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यावरण के प्रति जागरूक करने को सपा ने निकाली रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
पर्यावरण के प्रति जागरूक करने को निकाली रैली
विज्ञापन

- साइकिल चलाना भी एक व्यायाम : वर्मा
अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली। समाजवादी पार्टी ने बुधवार को सेहत और पर्यावरण के प्रति आम लोगों को जागरूक करने के लिए साइकिल रैली निकाली। सुपर मार्केट से पार्टी के जिलाध्यक्ष राम बहादुर वर्मा ने रैली को हरी झंडी दिखाई। रैली घंटाघर, कैपरगंज, कहारों का अड्डा, पुलिस लाइंस, डिग्री कॉलेज चौराहे होते हुए सुपर मार्केेट में खत्म हुई। उधर, ग्रामीण अंचलों में भी साइकिल रैली निकाली गई।
सुपर मार्केट में रैली को रवाना करने से पहले जिलाध्यक्ष राम बहादुर यादव ने कहा कि साइकिल चलाना भी एक व्यायाम है। साइकिल चलाने वाला व्यक्ति हमेशा स्वस्थ रहता है। उन्होंने कहा कि जिलेभर में साइकिल चलाई गई। इसमें पालिका चेयरमैन इलियास, रामसेवक वर्मा, रविंद्र पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

बछरावां विधानसभा क्षेत्र में आशीष चौधरी की अगुवाई में साइकिल रैली निकाली गई। वक्ताओं ने कहा कि आज के दिन सबको कम से कम पांच पौधे जरूर लगाने चाहिए। समाजवादी लोहियावाहिनी के जिला महासचिव शशांक सिंह राठौर ने कहा कि सपा सरकार में पूर्व सीएम अखिलेश ने रिकॉर्ड पौधे रोपित कराए थे। इस परंपरा को आगे बढ़ाना है। इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शिवम प्रकाश सोनकर मौजूद रहे।
खीरों प्रतिनिधि के अनुसार पूर्व विधायक सुरेंद्र विक्रम सिंह के नेतृत्व में खीरों ब्लॉक में खपुरा चौराहा से सेमरी चौराहे तक साइकिल रैली निकाली गई साइकिल रैली में काफी लोगों ने हिस्सा लिया। सेमरी में सभा को संबोधित करते हुए पूर्व सपा विधायक सुरेंद्र विक्रम सिंह ने कहा की प्रदेश में भाजपा की सरकार बनते ही भ्रष्टाचार और अपराध बढ़ गए हैं। विकास कार्य ठप हो गए हैं। सरकार पूरी तरह से विफल हो रही है। इस मौके पर अमर बहादुर यादव, डॉ. राजाराम यादव, राम लखन सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

महराजगंज प्रतिनिधि के अनुसार नगर पंचायत महाराजगंज में साइकिल रैली का शुभारंभ हुआ। रैली ग्राम सभाओं में घूमी। मुख्य अतिथि युवजन सभा के जिलाध्यक्ष आशीष चौधरी, जिला पंचायत सदस्य वीरेंद्र यादव, प्रदेश सचिव अखिलेश आदि ने रैली में भाग लिया। नेताओं ने कहा कि साइकिल चलाने से भी शरीर स्वस्थ रहता है। इसलिए साइकिल भी चलाना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें