फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सील होने के बावजूद खुली दवा की दुकान, कराई बिक्री

विज्ञापन
विज्ञापन
सील होने के बावजूद खुली दवा की दुकान, कराई बिक्री
विज्ञापन

- डीआई ने कहा, मामला जानकारी में नहीं, दर्ज कराई जाएगी एफआईआर
अमर उजाला ब्यूरो
परशदेपुर (रायबरेली)। औषधि निरीक्षक दीपक शर्मा की ओर से मनमाने तरीके से मेडिकल स्टोर संचालकों पर कार्रवाई की जा रही है, लेकिन इसका फर्क संचालकों पर नहीं दिख रहा है। मंगलवार को छापा मारकर एक मेडिकल की दुकान को सील कर दिया गया था, लेकिन बुधवार को सील की गई दुकान न सिर्फ खोल दी गई, बल्कि दवा की बिक्री भी शुरू कर दी गई। डीआई का कहना है कि मामला जानकारी में नहीं है। यदि दुकानदार ने ऐसा किया है तो जांच कराकर उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन

परशदेपुर कस्बे के साकेत नगर चौराहा पर जौहरी मेडिकल स्टोर पर मंगलवार को डीआई ने छापा मारा था। छापे के दौरान मौके पर फार्मासिस्ट नहीं मिला था। बिल वाउचर नहीं मिला था। इस पर डीआई ने अग्रिम आदेश तक दुकान को सील करके दवा की बिक्री पर रोक लगा दी थी। दुकान सील को एक दिन भी नहीं बीता कि संचालक ने डीआई की कार्रवाई की धज्जियां उड़ा दी। बुधवार को बकायदा दुकान खुली थी। दवा की बिक्री की जा रही थी। इस बाबत पूछे जाने पर दुकानदार का कहना था कि उसके सारे कागजात पूरे हैं। नियमानुसार काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें