फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेरोजगार युवाओं को मिला रोजगार, खिले चेहरे

विज्ञापन
विज्ञापन
65 युवाओं को मिला रोजगार, खिले चेहरे
विज्ञापन

- जिला सेवायोजन कार्यालय में छह कंपनियों ने लिया साक्षात्कार
- जीवन को उद्देश्यपूर्ण बना कर अपने को सिद्ध करें : सिंह
अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली। जिला सेवायोजन कार्यालय में बुधवार को रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इसमें छह कंपनियों ने बेरोजगार युवाओं का साक्षात्कार लिया। 65 लोगों को अलग-अलग पदों पर नियुक्त किया गया। जिला सेवायोजन अधिकारी डीपी सिंह ने कहा कि दुनिया में असंभव कुछ भी नहीं है। हम वो सब कर सकते हैं, जो सोच सकते हैं और हम वो सब कुछ सोच सकते हैं, जो आज तक हमने नहीं सोचा। जीवन को उद्देश्यपूर्ण बना कर अपने को सिद्ध करें।
विज्ञापन

इस दौरान अभ्यर्थियों की कॅरिअर काउसिंलिग भी की गई। साथ ही टेस्ट के माध्यम से उनके कौशल को समझकर कॅरिअर विकल्प सुझाए गए। सेवायोजन वेव पोर्टल पर लगभग 600 अभ्यर्थियों और सात कंपनियों ने ऑनलाइन पंजीकरण कराया था। इसमें 219 अभ्यर्थियों और छह कंपनियों ने प्रतिभाग किया। कुल 65 अभ्यर्थियों का चयन विभिन्न पदों के लिए किया गया। अलग-अलग कंपनियों से आए लोगों ने बेरोजगार युवाओं का साक्षात्कार लिया। इस मौके पर सेवायोजन कार्यालय के एसबी सिंह, रामसेवक, रवींद्र कुमार सोनकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें