फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13 लोग मिले कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जिले में मंगलवार को 13 लोग कोरोना संक्रमित मिले। पिंडौली गांव में 290 लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना ने बताया कि मंगलवार को जिले में 2137 लोगों की जांच की गई। इसमें आरटीपीसीआर से 1215, एंटीजन से 916 और छह लोगों की टूनेट से जांच की गई है। जिले में 13 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। जिले में वर्तमान समय में 188 संक्रमित मरीज हैं।
विज्ञापन

शिवगढ़ के पिंडौली गांव में एक साथ 29 लोगों के कोरोनो संक्रमित मिलने के बाद मंगलवार को भी महराजगंज एसडीएम विनय मिश्रा, नायब तहसीलदार अभिजीत गौरव, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी जयराम यादव की मौजूदगी में 290 लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। एसडीएम ने बताया कि गांव में लोगों को कोरोना से बचाने के लिए सुरक्षा बरती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें