फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संयुक्त निदेशक की मौजूदगी में पिंडौली में कोरोना की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। शिवगढ़ क्षेत्र के पिंडौली गांव में रविवार को एक साथ 29 लोगों के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद सोमवार को संयुक्त निदेशक (संचारी रोग) डॉ. विकास सिंघल और अभिजीत मिश्रा पिंडौली गांव पहुंचे।
विज्ञापन

गांव में 101 लोगों की अपने सामने सैंपलिंग कराई। हालांकि पिंडौली में एक भी संक्रमित नहीं मिला। जिले में सोमवार को 12 लोग संक्रमित मिले। पहले से संक्रमित पांच मरीज स्वस्थ होकर घर पहुंच गए।
जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना ने बताया कि रविवार को शिवगढ़ क्षेत्र के पिंडौली गांव में 29 लोग कोरोना संक्रमित मिले थे। सूचना पर सोमवार को संचारी रोग के संयुक्त निदेशक गांव पहुंचे और अपने सामने 101 लोगों की सैंपलिंग कराई।
विज्ञापन

इसमें 50 लोगों की एंटीजन से जांच हुई। कोई भी संक्रमित नहीं मिला। आरटीपीसीआर जांच के लिए 51 सैंपल लिए गए। सोमवार को जिले भर में 2377 लोगों की जांच की गई। इसमें एंटीजन से 1502 और आरटीपीसीआर से 860 व टूनेट से 15 लोगों की जांच हुई। इसमें 12 लोग संक्रमित मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें