फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13 लाख लोगों ने खाई फाइलेरिया की दवा

Fri, 18 Dec 2015 12:03 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में एसीएमओ ने अधिकारियों को दवा खिलाई। सीएचसी में अधीक्षक ने दवा खाकर अभियान का शुरूआत कराई। शाम तक करीब 13 लाख लोगों को फाइलेरिया की दवा खिलाई गई।
विज्ञापन


एसीएमओ डॉ. एसके चक, डॉ. नागेंद्र कुमार व जिला मलेरिया अधिकारी भीखुल्लाह ने गुरुवार सुबह कलेक्ट्रेट स्थित बचत भवन पहुंचकर जिले के सभी अधिकारियों को फाइलेरिया की दवा खिलाई।

डीएम की पत्नी के निधन के कारण डीएम के साथ सीएमओ व अन्य अधिकारी लखनऊ चले गए। जिला अस्पताल में टीम ने पहुंचकर सीएमएस व अन्य चिकित्सकों को फाइलेरिया की दवा खिलाई।
विज्ञापन


इसके अलावा एएनएम, आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री व सहायिकाओं ने शहर में घर-घर पहुंचकर लोगों को दवा खिलाई। सीएचसी जगतपुर में अधीक्षक डॉ. मनोज शुक्ला ने फाइलेरिया की दवा खाकर अभियान की शुरूआत कराई।

जगतपुर क्षेत्र के गांवों में एएनएम, आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री व सहायिकाओं और आशा बहुओं ने घर-घर पहुंचकर लोगों को फाइलेरिया की दवा खिलाई। सीएचसी बेलाभेला में अधीक्षक डॉ. आरएन वर्मा ने दवा खाकर अभियान शुरू कराया।

टीमों ने गांवों में पहुंचकर लोगों को दवा खिलाई। 8863 टीमों ने शहर से लेकर गांव तक लोगों को दवा खिलाई। यह अभियान 19 दिसंबर तक चलेगा। 23 लाख लोगों को दवा खिलाने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें