फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: प्रवक्ता पद की परीक्षा देने नहीं आए 1290 अभ्यर्थी

Mon, 15 Jun 2026 01:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
आचार्य ​​द्विवेदी इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र से बाहर निकलते परीक्षार्थी।
विज्ञापन
रायबरेली। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग प्रयागराज की ओर से प्रवक्ता (पुरुष/महिला) राजकीय इंटर कॉलेज (प्रा.) परीक्षा-2025 रविवार को शहर में बनाए गए पांच केंद्रों में कराई गई। इसमें 2077 अभ्यर्थी आवंटित किए गए थे। अभ्यर्थियों की उपस्थिति महज 787 रही, जबकि 1290 अभ्यर्थी परीक्षा देने नहीं आए।
विज्ञापन


प्रवक्ता पद की परीक्षा के लिए शहर के राजकीय इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, फिरोज गांधी डिग्री कॉलेज, महात्मा गांधी इंटर कॉलेज और आचार्य द्विवेदी इंटर कॉलेज को केंद्र बनाया गया। पांचों केंद्रों में सिर्फ एक पाली में सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक परीक्षा हुई। इसमें 13 विषयों से संबंधित अभ्यर्थी शामिल हुए। प्रत्येक केंद्र पर स्टेटिक और सेक्टर मजिस्ट्रेट भी तैनात रहे। गेट पर कड़ी सुरक्षा रही।

अभ्यर्थियों को सघन तलाशी के बाद प्रवेश दिया गया। अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सिद्धार्थ ने बताया कि 2077 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 787 अभ्यर्थी उपस्थित और 1290 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा के दौरान अपर जिलाधिकारी के साथ ही डीआईओएस संजीव कुमार सिंह समेत अन्य अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों का भ्रमण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें