फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसमिशन की पीटी में ब्लास्ट, ट्रिप हुई पावर ग्रिड की लाइन

विज्ञापन
विज्ञापन
डेढ़ घंटे अंधेरे में रही 34 लाख आबादी
विज्ञापन



रायबरेली। ट्रांसमिशन त्रिपुला की पीटी (पोटेंशियल ट्रांसफार्मर) में धमाका होने से अमावां स्थित पावर ग्रिड की लाइन ट्रिप हो गई। इससे जिलेभर की आपूर्ति ठप हो गई।


एकसाथ शहर और गांवों की बिजली गुल होने से ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन के अभियंताओं में हड़कंप मच गया। करीब डेढ़ घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही।


अमावां स्थित 220 केवी पावर ग्रिड से जिले के तीन ट्रांसमिशन और 45 विद्युत उपकेंद्रों के जरिए करीब चार लाख उपभोक्ताओं को बिजली मिलती है। सोमवार शाम साढ़े छह बजे ट्रांसमिशन त्रिपुला की पीटी में ब्लास्ट हो गया।
विज्ञापन



इससे अमावां पावर ग्रिड की लाइन ट्रिप हो गई। अमावां पावर ग्रिड से ही सभी ट्रांसमिशन और उपकेंद्र जुड़े हैं। ग्रिड की लाइन ट्रिप होने से जिलेभर की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इससे करीब 34 लाख आबादी डेढ़ घंटे तक अंधेरे में रही।


इससे पहले सोमवार सुबह ही त्रिपुला स्थित ट्रांसमिशन में सीटी (करंट ट्रांसफार्मर) बदली गई थी। ऐसे में आशंका है कि इसमें लापरवाही के चलते ये खराबी आई है। गनीमत रही कि कोई बड़ी क्षति नहीं हुई।
विज्ञापन



ट्रांसमिशन के एक्सईएन अखिलेश कुमार यादव ने बताया कि त्रिपुला ट्रांसमिशन की पीटी में तकनीकी खराबी आई थी। इस वजह से पावर ग्रिड की लाइन ट्रिप हो गई। फॉल्ट को ठीक कराकर बिजली आपूर्ति बहाल करा दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें