फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रसाधन बनवाने में सुस्ती पर 86 सचिवों को निलंबन की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। स्वच्छ भारत मिशन (एसबीएम) में प्रसाधनों के निर्माण मेें सुस्त रवैया अपनाए जिले के 86 ग्राम पंचायत व विकास अधिकारियों (सचिवों) को कारण बताओ नोटिस देकर निलंबन की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन



सभी को तीन दिन के अंदर प्रसाधनों की प्रगति में सुधार लाकर जवाब देने केे आदेश दिए गए हैं। इससे सचिवों में हड़कंप मच गया है।


स्वच्छ भारत मिशन के तहत गांवों में प्रसाधनों से छूटे लाभार्थियों को प्रसाधन का लाभ देने का प्रयास किया जा रहा है। तैयार की गई नई सर्वे सूची के हिसाब से लाभार्थियों को प्रसाधन बनवाने के लिए बजट दिया गया है।


स्थिति यह है कि जिले में अब तक मात्र 6.99 प्रतिशत लक्ष्य की ही पूर्ति की जा सकी है। मामले में उप निदेशक पंचायतीराज एके सिंह ने गहरी नाराजगी जताते हुए संबंधित सचिवों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए हैं। उन्होंने तत्काल प्रगति में सुधार लाने के आदेश दिए हैं। शासन से निर्देश के बाद डीपीआरओ ने सचिवों पर शिकंजा कसा है।
विज्ञापन



जिले के 86 ग्राम पंचायत व विकास अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस दिया है। लक्ष्य के सापेक्ष प्रसाधनों के निर्माण की प्रगति में सुधार न आने पर कार्रवाई की जाएगी। सभी को तीन दिन का समय दिया गया है।
विज्ञापन

उपेंद्रराज सिंह, जिला पंचायतराज अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें