अमावां (रायबरेली)। मिल एरिया थाना क्षेत्र के रायबरेली-सुल्तानपुर हाईवे पर रविवार सुबह कोचिंग जा रही छात्रा की हादसे में मौत हो गई।
मलिकमऊ चौराहे पर छात्रा की स्कूटी को पिकअप सवार ने जोरदार टक्कर मार दी। उसे गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
रविवार की सुबह करीब नौ बजे बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा प्रिया (20) अपनी स्कूटी से कोचिंग के लिए जा रही थी। रायबरेली-सुल्तानपुर मार्ग पर मलिकमऊ चौराहे पर सामने से आ रही पिकअप ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। वह मलिकमऊ मोहल्ले की रहने वाली थी।
उसे तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में ले लिया। चालक मौके से भाग गया। थाना प्रभारी राकेश यादव ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।