फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

19 गांवों के प्रधानों को चेतावनी, गठित हो सकती है कमेटी

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। स्वच्छ भारत मिशन के तहत गांवों में निर्माणाधीन प्रसाधनों के निर्माण में मनमानी पर डीएम संजय कुमार खत्री ने गंभीर रुख अपनाया है।
विज्ञापन



डीएम ने बुधवार को बचत भवन में राही और सतांव ब्लॉक के खराब प्रगति वाले 19 प्रधानों की क्लास ली। उन्होंने प्रधानों को सात दिन में प्रगति सुधारने के आदेश दिए। ऐसा न करने पर वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकारों को छीनने के साथ समिति गठित करने की चेतावनी दी है।


डीएम ने बुधवार को प्रसाधन निर्माण की खराब प्रगति वाले राही और सतांव ब्लॉक के 19 प्रधानों व सचिवों को बुलाकर बैठक की। उन्होंने एक-एक गांव की प्रगति की समीक्षा करते हुए प्रधानों को फटकार भी लगाई।
विज्ञापन



डीएम ने एक सप्ताह में प्रगति में सुधार लाने के आदेश दिए। डीएम ने राही ब्लॉक के कचौंदा मोहद्दीनपुर, बेलाभेला, भदोखर, बेलागुसीसी, लोधवारी, गोंदवारा, खुरहटी, रुस्तमपुर, झकरासी, सतांव ब्लॉक के अटौरा बुजुर्ग, अटौरा खुर्द, बरउवा, कोरिहर, गोझरी, ओनई पहाड़पुर, पेारई, रेतीखुर्द, सतांव और सुल्तानपुर खेड़ा के प्रधानों को एक सप्ताह में प्रगति में सुधार लाने के आदेश दिए।


प्रगति में सुधार न आने पर वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकारों को छीनते हुए गांवों में तीन सदस्यीय समितियों के गठन की चेतावनी दी। उन्होंने एक सप्ताह बाद प्रधानों को दोबारा समीक्षा बैठक में बुलाया।
विज्ञापन



डीपीआरओ उपेंद्रराज सिंह ने बताया कि डीएम ने राही और सतांव ब्लॉक के खराब प्रगति वाले 19 गांवाें के प्रधानों व सचिवो को बुलाकर प्रसाधनों के निर्माण की प्रगति की समीक्षा की है। एक सप्ताह को प्रगति में सुधार के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें