फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेठी जिले के जायस कोतवाली क्षेत्र में कोहरा बना काल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी जिले के जायस कोतवाली क्षेत्र में बुधवार रात कोहरा काल बन गया। रायबरेली-सुल्तानपुर राजमार्ग पर कोहरे की वजह से बेकाबू डीसीएम पहले से खड़े ट्रक से जा टकराई। हादसे में डीसीएम चालक-क्लीनर की मौत हो गई जबकि एक व्यापारी घायल हो गया।
विज्ञापन


उधर, इसी क्षेत्र में बेकाबू कार रेलिंग से जा टकराई। इससे एक युवक की मौत हो गई जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।

जायस कोतवाली क्षेत्र में बुधवार देर रात डीसीएम कानपुर की एशिया ट्रांसपोर्ट कंपनी रेलवे स्टेशन रोड कलेक्टरगंज से मूंगफली का दाना लादकर अंबेडकरनगर के लिए जा रही थी। डीसीएम पर उन्नाव जिले के बाबा का पुरवा निवासी चालक संजय यादव (32), उन्नाव निवासी क्लीनर सुशील यादव (19) और मूंगफली व्यापारी सुनील कुमार सवार थे।

डीसीएम ने रायबरेली-सुल्तानपुर राजमार्ग पर बहादुरपुर चौराहा के निकट पहले से खड़े मौरंग से ओवरलोड ट्रक में पीछे से जोरदार टक्कर मारी। इससे गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। टक्कर इतनी तेज थी कि डीसीएम चालक और क्लीनर की मौके पर ही मौत हो गई जबकि व्यापारी घायल हो गया।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची बहादुरपुर पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायल व्यापारी को सीएचसी फुरसतगंज पहुंचाया जहां से उसे जिला अस्पताल रायबरेली रेफर कर दिया गया। एसओ रवेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।

रायबरेली जिले के डीह थाना क्षेत्र के परशदेपुर कस्बा निवासी कृष्णचंद्र श्रीवास्तव का बेटा आकाश और गोपाल श्रीवास्तव का बेटा अनुपम बुधवार को किसी काम से निजी कार से जायस गए थे। घर लौटते समय देर रात जायस-सलोन मार्ग पर मट्टन नाले पर बने लोहिया पुल के पास कार बेकाबू होकर पुल की रेलिंग से जा टकराई।

इसमें आकाश और अनुपम गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची डायल 100 पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी फुरसतगंज भिजवाया जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। आकाश की हालत गंभीर देख डॉक्टर ने उसे लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया जहां इलाज के दौरान आकाश ने दम तोड़ दिया। वही अनुपम का एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें