फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवानंदपुर में बनेंगे 1000 गरीबों के फ्लैट, डीएम ने दी जमीन

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। शहरी गरीबों के लिए बरखापुर में 520 फ्लैट बनाने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही 1000 और फ्लैटों के निर्माण के लिए आरडीए को जमीन मिल गई है। डीएम ने देवानंदपुर में फ्लैटों के लिए 2.50 हेक्टेयर जमीन उपलब्ध करा दी है। जमीन की व्यवस्था होने के साथ ही आरडीए ने आवासों का काम जल्द से जल्द शुरू कराने की कवायद शुरू कर दी है।
विज्ञापन


लखनऊ की चक गंजरिया (सीजी सिटी) की तर्ज पर शहर में 2000 गरीबों के लिए फ्लैट बनने हैं। पहले चरण में शहर के बरखापुर में 520 ईडब्ल्यूएस फ्लैटों का निर्माण आरंभ कराने के लिए आरडीए ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। लैंड यूज का काम भी अंतिम दौर में है।

जिला प्रशासन ने 1000 और फ्लैटों के निर्माण के लिए देवानंदपुर में 2.50 हेक्टेयर जमीन की व्यवस्था कराई है। डीएम ने यह जमीन आरडीए को उपलब्ध भी करा दी है। जमीन मिलने के बाद आरडीए प्रपोजल के साथ ही जमीन का चिन्हीकरण करने में जुट गया है।
विज्ञापन


हर फ्लैट में बेडरूम, लॉबी व किचन
आरडीए की ओर से देवानंदपुर में प्रस्तावित चार मंजिला 16-16 फ्लैट के ब्लॉक करीब एक हजार बनाए जाएंगे। इस कॉलोनी में सीवर, पेयजल, सड़क, प्रकाश आदि की मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी। एक फ्लैट करीब 30 वर्ग मीटर के क्षेत्रफल में बनाया जाएगा। इसमें एक बेडरूम, लॉबी, किचन, स्नानघर और प्रसाधन होगा।

जिला प्रशासन से देवानंदपुर में 2.50 हेक्टेयर जमीन मिल गई है। इस जमीन पर करीब 1000 फ्लैट बन जाएंगे। जमीन की व्यवस्था होने के कारण काम तेज कर दिया गया है। बरखापुर में 520 फ्लैटों के लिए टेंडर प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही काम शुरू होगा।
विज्ञापन

- एके राय, सचिव, आरडीए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें