फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मान सरोवर की यात्रा के बाद पहली बार दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे सांसद

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। मानसरोवर यात्रा के बाद पहली बार अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी पहुंचे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि आपको याद है कि प्रधानमंत्रीजी ने कहा था कि मैं प्रधानमंत्री नहीं, देश का चौकीदार बनना चाहता हूं। लेकिन खुद को देश का चौकीदार कहने वाले ने देश को लूटने का काम किया।
विज्ञापन


जायस के मलिक मोहम्मद जायसी शोध संस्थान में सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में राहुल ने कहा कि जब अनिल अंबानी की कंपनी से डील कराई गई थी, तब उनकी कंपनी नहीं बनी थी। 10 दिन पहले कंपनी बनवाई गई और फिर भी उन्हें कांट्रैक्ट दिला दिया गया।

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने 126 राफेल विमान फ्रांस से खरीदे थे। एक राफेल विमान की कीमत 526 करोड़ रुपये थी। यहां पर हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) अमेठी को उसका कांट्रैक्ट दिया गया था। जिससे अमेठी के युवाओं, इंजीनियरों को रोजगार मिलता। फ्रांस के हवाई जहाज हमारे देश में बनते।
विज्ञापन


इसके उलट देश के चौकीदार फ्रांस जाते हैं और वहां के राष्ट्रपति से सौदा होता है। मोदीजी कहते हैं कि एचएल को छोड़िए, अनिल अंबानी की कंपनी को राफेल विमान खरीदने का कांट्रैक्ट दे दो। और उन्होंने 526 करोड़ के बजाय 1600 करोड़ में राफेल विमान खरीदा।

देश की रक्षामंत्री कहती हैं कि राफेल का दाम हिंदुस्तान की जनता को नहीं बता सकतीं, क्योंकि फ्रांस से गोपनीय वार्ता हुई है। राफेल का दाम आप किसी से नहीं बताएंगे। जब फ्रांस के राष्ट्रपति हिंदुस्तान आए तब मैंने उनसे मिलकर बात की और पूछा कि आपकी भारत सरकार की कोई गोपनीय बात हुई है कि हिंदुस्तान की जनता को राफेल के दाम न बताए जाएं।

इस पर उन्होंने कहा कि हमारी ऐसी कोई बात नहीं हुई है। अनिल अंबानी की कंपनी को कांट्रैक्ट देने का काम हमने नहीं बल्कि, मोदी सरकार ने किया है। राहुल ने कहा कि केंद्र सरकार ने अनिल अंबानी को 45 हजार करोड़ रुपये का कर्ज दिया है।

इस सरकार ने ललित मोदी, नीरव मोदी समेत कुछ ही लोगों को फायदा पहुंचाया। विजय माल्या ने नौ हजार करोड़ रुपये की चोरी की। सरकार के वित्त मंत्री से माल्या की मुलाकात भी हुई थी और उसे विदेश भगा दिया गया। अब वित्त मंत्री कह रहे हैं कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं थी।

भाजपा और आरएसएस कहीं नहीं करा पा रही विकास
राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा और आरएसएस कहीं विकास नहीं करा पा रही है। अमेठी, उत्तर प्रदेश हो या फिर दिल्ली। बस विकास के नाम पर जनता से झूठे वादे किए। जब हमारी यूपीए की सरकार थी, तब अमेठी को देश से जोड़ने का कार्य किया। नेशनल हाईवे बनवाए। नरेंद्र मोदी की सरकार नाली तक नहीं बनवा सकी। उन्होंने अमेठी संसदीय क्षेत्र के विकास कार्य कराने में कोई कोर कसर न छोड़ने की बात कही।

मोदी जी आंख नहीं मिला पाते
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि मैं मोदी जी से मिला। राफेल विमान खरीद के बारे में पूछा तो वे उनसे आंख तक नहीं मिला पाए। पूछने पर इधर-उधर देखने लगे। उनमें सच का सामना करने की हिम्मत नहीं। हम सच का सामना करना जानते हैं। इसलिए आपके सामने यह बातें कह रहे हैं। पार्लियामेंट में भी बात उठाई, लेकिन वहां पर भी सरकार जवाब नहीं दे पाई। मोदी जी ने देश की जनता के साथ धोखा किया है। न तो खाते में 15 लाख रुपये आए और न ही युवाओं को रोजगार मिल पाया।

..भइया खबर जरूर छाप देना
राहुल ने मीडिया की ओर इशारा करते हुए कहा कि भइया खबर जरूर छाप देना। मैं जानता हूं कि आप को भी दबाने का प्रयास किया जा रहा है। सच दिखाओ ताकि, जनता को जानकारी हो सके कि विकास के नाम पर भाजपा सरकार किस तरह फेल हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें