फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालिकाओं का भी समूह बनाकर करें तरक्की-राहुल

विज्ञापन
विज्ञापन
जायस/फुरसतगंज (रायबरेली)। अमेठी सांसद राहुल गांधी ने सोमवार को निगोहा स्थित राजीव गांधी महिला विकास परियोजना कार्यालय का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने समूह से जुड़ी महिलाओं से मुलाकात की और समूह के कार्यों को जाना।
विज्ञापन


राहुल ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाया जाए। अधिक से अधिक महिलाओं को जोड़ा जाए, ताकि उन्हें रोजगार मिल सके और वह अपने पैरों पर खड़ी हो सके। उन्होंने कहा कि समूह से जुड़ी महिलाएं घर की बालिकाओं का भी समूह बनाएं, ताकि वह अभी से स्वयं के पैरों पर खड़ी होकर तरक्की कर सकें।

राहुल ने कहा कि समूह की महिलाओं की हर संभव मदद की जाएगी। बशर्तें वह बेहतर ढंग से कार्य करें। सुमित्रा, रानी, जरीना, शिवकुमारी, शहनाज, मंजू, राजकुमारी ने बताया कि राहुल ने संगठन को और मजबूत बनाने की बात कही।
विज्ञापन


निगोहा गांव के ग्रामीणों ने राहुल गांधी से मुलाकात की। बचान तिवारी, सोमवती, दिनेश प्रजापति को ज्ञापन दिया और बताया कि गांव का पानी फ्लोराइडयुक्त है। इसके पीने से लोगों को परेशानी होती है। अरसेे से इस समस्या को दूर कराए जाने की मांग की जा रही है, लेकिन इस पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। राहुल ने ग्रामीणों को जल्द फ्लोराइड पानी से मुक्ति दिलाए जाने की मांग की। फुरसतगंज कस्बे में पवन शुक्ला, शशि जायसवाल ने राहुल गांधी का जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें