फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3.80 करोड़ से चमकेंगी सड़कें, पार्कों का होगा कायाकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
3.80 करोड़ से चमकेंगी सड़कें, पार्कों का होगा कायाकल्प
विज्ञापन



रायबरेली। शहर के कायाकल्प का काम शुरू हो गया है। रायबरेली विकास प्राधिकरण में 3.80 करोड़ के कार्यों की टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद तीन कार्यों का काम शुरू करा दिया गया है।

शेष कार्यों का काम भी इसी सप्ताह शुरू हो जाएगा। 12 कार्यों में सड़क, इंटरलॉकिंग के साथ पार्क और नालों के कायाकल्प का काम शामिल किया गया है। नालों के निर्माण का काम बारिश शुरू होने से पहले पूरा कराने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन



शहर के डिग्री कॉलेज चौराहा से कलेक्ट्रेट व विकास भवन गेट होते नेहरू नगर क्रॉसिंग की सड़क पूरी तरह से जर्जर हो चुकी थी। 1.10 करोड़ से सड़क के किनारे नाले और सड़क के निर्माण का कार्य शुरू करा दिया गया है।


इसके अलावा शिवाजी नगर में 35 लाख से नाले और अहिया रायपुर से बांबे धर्मकांटा तक नाली और सड़क के निर्माण का काम 36 लाख रुपये से कराया जाएगा। इन कार्यों की टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।


शहर के राजकीय कॉलोनी में 42.87 लाख और मुंशीगंज स्थित शहीद स्मारक में 6.33 लाख से पार्क के मरम्मत और 7.33 लाख रुपयों से पार्क में बिजली की व्यवस्था का काम भी शुरू करा दिया गया है।


कानपुर रोड से अमोल विहार होते हुए सई नदीपुल तक सड़क के सुधार का काम 20.41 लाख रुपये से कराया जाएगा। प्रगतिपुरम के गेट दो से नहरिया की तरफ जाने वाली सड़क के किनारे इंटरलॉकिंग का काम 13.57 लाख रुपये से होगा।
विज्ञापन



कानपुर रोड से अग्रसेन मार्ग चौराहा होते हुए जिला अस्पताल चिकित्सालय तक सड़क के सौंदर्यीकरण का काम 28.91 लाख रुपये से कराया जाएगा।


इसके अलावा जवाहर विहार में 11.56 लाख से सर्विस रोड, सिविल लाइन से पीडब्ल्यूडी तक की सड़क के काम में 38 लाख खर्च होंगे। इस कार्यों को शुरू कराने की सारी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इसी सप्ताह काम शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें