फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

200 करोड़ की मशीनें वर्षों से बेकार, रेल मंत्री ने दिए जांच के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
200 करोड़ की बेकार पड़ी मशीनों की होगी जांच
विज्ञापन


लालगंज (रायबरेली)। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि 2007 से 2011 तक कांग्रेस महज सियासी फायदे के लिए कारखाने लगाने का ढोंग करती रही।

इस दौरान रेल कोच कारखाने चलाने के लिए लाई गई करीब 200 करोड़ की मशीनें वर्षों से जंक खा रही है। इसकी जांच के आदेश दिए गए हैं।

चाहे अधिकारी हो या कोई राजनीतिक व्यक्ति, संलिप्तता पाए जाने पर बख्शा नहीं जाएगा। वह रविवार को मॉडर्न कोच कारखाने का निरीक्षण करने के बाद पत्रकारों से मुखातिब थे।

रेल मंत्री ने कहा कि केंद्र में भाजपा की सरकार आने के बाद कारखाने को आधुनिक कोच कारखाने में तब्दील किया गया है। कारखाने के लिए अत्याधुनिक मशीनें लाई जाएंगी और अब इसे विश्वस्तरीय बनाया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इन्वेस्टर्स समिट में कारखाने में कोच उत्पादन क्षमता बढ़ाने का जो वादा किया था, उसके लिए निर्देश दिए जा चुके हैं। कहा कि एक इंसिलरीज पार्क (सहायक निर्माण इकाई) बनाया जाएगा।

इसके लिए मुख्यमंत्री योगी से बात करेंगे। जमीन का बंदोबस्त होने पर इसका निर्माण शुरू हो जाएगा। इससे रेल कोच फैक्ट्री से जुड़े पुर्जे यहीं बन सकेंगे और समय की बचत होगी। साथ ही स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा।
विज्ञापन


उन्होंने कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए कहा कि वर्ष 2007 से 2011 तक कारखाना लगाने का ढोंग करते रहे। एक छोटा सा शेड बनाया था और बाहर से बनाकर लाए हुए डिब्बे यहां फर्निशिंग कर कारखाना चलाने का नाटक करते रहे। केंद्र में भाजपा सरकार आने के बाद कारखाने को आधुनिक रेल कोच कारखाना का स्वरूप दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें