फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा परिषद की परीक्षाएं 12 से 17 तक

विज्ञापन
विज्ञापन
परिषदीय विद्यालयों की परीक्षाएं 12 से
विज्ञापन



रायबरेली। बेसिक शिक्षा परिषद के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों की वार्षिक परीक्षा कार्यक्रम मंगलवार को घोषित कर दिया गया।


जिले के लगभग 2700 स्कूलों में 12 से 17 मार्च तक परीक्षाएं होंगी। जिनमें लगभग ढाई लाख बच्चे शामिल होंगे। अब परीक्षा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं।


सभी विषयों की परीक्षा का पूर्णांक 30-30 अंक होगा। कक्षा एक में केवल मौखिक परीक्षा होगी, लिखित परीक्षा नहीं होगी। कक्षा 6 से 8 तक की केवल लिखित परीक्षा होगी, मौखिक परीक्षा नहीं होगी।
विज्ञापन



कक्षा 2 एवं 3 में लिखित तथा मौखिक परीक्षा का अधिभार 50-50 प्रतिशत, जबकि कक्षा 4 एवं 5 में लिखित तथा मौखिक परीक्षा का अधिभार 70 और 30 प्रतिशत रहेगा।


परीक्षाएं दो पालियों सुबह 9 बजे से 11.30 बजे तक और दोपहर 12.30 बजे से 3 बजे तक होंगी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संजय कुमार शुक्ला ने कहा कि परीक्षा के संबंध में सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को तैयारियां तेज करने के निर्देश दिए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें