फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय उड़ान अकादमी को नोटिस, देखरेख के लिए दी गई करोड़ों की जमीन को बेचा

Tue, 27 Feb 2018 02:03 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली
विज्ञापन
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय उड़ान अकादमी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय उड़ान अकादमी (इग्रुआ) को उपयोग करने के साथ देखरेख के लिए दी गई सरकारी जमीन को बेच देने का मामला प्रकाश में आया है। करोड़ों की इस जमीन की रजिस्ट्री किए जाने की जानकारी होने पर एसडीएम तिलोई डॉ. अशोक कुमार शुक्ला ने इग्रुआ प्रबंधन को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है कि किस अधिकार के तहत उन्होंने जमीन को राजीव गांधी उड्यन विश्व विद्यालय के नाम रजिस्ट्री कर दी है।

विज्ञापन


अमेठी जिले के फुरसतगंज में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय उड़ान अकादमी स्थापित है। यहां पर प्रशिक्षण देकर पायलट तैयार किए जाते हैं। अकादमी के पास स्थित सरकारी जमीन को इग्रुआ प्रबंधन को उपयोग करने के साथ देखरेख की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।

यह जमीन राजस्व अभिलेखों में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय उड़ान/ फुरसतगंज हवाई अड्डा के नाम अंकित है। बताया जाता है कि इस जमीन को इग्रुआ प्रबंधन ने परिसर स्थित राजीव गांधी उड्यन विश्व विद्यालय के नाम बैनामा कर दिया है। इसकी जानकारी मिलने पर तिलोई तहसील प्रशासन में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन


मामले को गंभीरता से लेते हुए तिलोई एसडीएम डॉ. अशोक कुमार शुक्ला ने इग्रुआ निदेशक को नोटिस जारी किया है। एसडीएम ने बताया कि नोटिस जारी करके जवाब मांगा गया है कि आखिर इग्रुआ निदेशक ने किसी अधिकार के तहत जमीन को बेचा है। यह नोटिस बीते माह जारी की गई।

एसडीएम ने बताया कि निदेशक का जवाब आने के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि यह जमीन करोड़ों की है। इस जमीन को निदेशक को दूसरी संस्था के नाम बैनामा करने का कोई अधिकार नहीं है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें