फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोलियो ड्राप पीने के बाद खीर उड़ाएंगे लॉडले

विज्ञापन
विज्ञापन
पोलियो ड्राप पीने के बाद खीर उड़ाएंगे लाडले
विज्ञापन


रायबरेली। पल्स पोलियो प्रतिरक्षण कार्यक्रम के तहत 28 जनवरी (रविवार) को पांच साल के बच्चों को पोलियो की अतिरिक्त खुराक दी जाएगी।

इसके लिए बीएसए ने पोलियो बूथ बनाए गए परिषदीय स्कूलों को रविवार को खोलने के आदेश दिए हैं। यहां इस दिन एमडीएम में खीर पकवाने के आदेश दिए हैं, जिससे पोलियो की खुराक लेने के बाद बच्चे खीर का मजा ले सकें।

जिले में इस बार 3,77,495 बच्चों को पोलियो की अतिरिक्त खुराक देने के लिए 1672 पोलियो बूथ बनाए गए हैं। इन बूथों पर अतिरिक्त खुराक दी जाएगी।

गुरुवार को तैयारियों की समीक्षा करने के लिए सीडीओ राकेश कुमार ने स्वास्थ्य विभाग व बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के अधिकारियों की क्लास ली और उन्हें शत प्रतिशत लक्ष्य को पूरा कराने के आदेश दिए।
विज्ञापन


इसके अलावा बीएसए ने पोलियो बूथ बनाए गए परिषदीय स्कूलों को रविवार के दिन खुला रखने के आदेश दिए हैं। बीएसए ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी करके आदेश दिए हैं कि रविवार के दिन भी स्कूलों में एमडीएम में खीर बनवाई जाए।
विज्ञापन


बीएसए संजय कुमार शुक्ला का कहना है कि बूथों पर बच्चों की संख्या बढ़ाने के लिए ही यह निर्णय लिया गया है। जो स्कूल नहीं खोले जाएंगे, उन स्कूलो के हेडमास्टरों पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें