फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुबख्शगंज थाने में दो करोड़ की लागत से नए भवनों का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस के साथ समाज हो जागरूक
विज्ञापन

सतांव (रायबरेली)। गुरुबख्शगंज थाने में तैनात पुलिस कर्मियोें को रहने के लिए नए आशियाने मिल गए हैं। एएसपी शशिशेखर सिंह ने शनिवार रात सीओ लालगंज आरपी शाही, एसओ विनोद सिंह के साथ दो करोड़ की लागत से बने नए भवनों का फीता काटकर शुभारंभ किया। एएसपी ने कहा कि अपराध को कम करने के लिए पुलिस की सक्रियता के साथ-साथ समाज की जागरूकता भी आवश्यक है। इससे समाज में अपराध की जगह नहीं बन पाती। उन्होंने कहा कि कानून की पहरेदारी में लगे कर्मचारी यद्यपि समर्पित सेवाऐं दे रहे हैं लेकिन यदि जागरूक समाज का साथ मिलता है तो कार्य आसान हो जाते हैं।
विज्ञापन

सीओ लालगंज ने कहा कि आम जनता पुलिस की मदद करे। कहीं पर कोई अपराध हो रहा है तो उसकी सूचना तत्काल दें। पुलिस आपकी मदद के लिए हर समय तत्पर रहती है। गुरुबख्शगंज एसओ विनोद सिंह ने कहा कि जर्जर भवनों से पुलिस कर्मियों को रहने में दिक्कत होती थी। अब यह समस्या दूर हो जाएगी। एसओ ने बताया कि पुलिस आवास निगम द्वारा करीब दो करोड़ की लागत से बनाए गए इस थाना भवन में कार्यालय प्रयोग के सात कक्ष हैं, जिनमें बंदी ग्रह शामिल है। एक भोजन कक्ष के अलावा एक मीटिंग रूम भी भवन में मौजूद है। इसके अलावा पांच आवासीय कक्ष भी है, जिसमें आठ पुलिस कर्मी निवास करेंगे। इस दौरान नए भवनों को रंग बिरंगी झालरों से सजाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें