फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रन फॉर फन में 400 प्रतिभागियों ने लगाई दौड़

विज्ञापन
विज्ञापन
रन फॉर फन में दौड़े 400 प्रतिभागी
विज्ञापन

लालगंज (रायबरेली)। मॉडर्न रेल कोच कारखाना में रविवार को खेल कूद संघ की ओर से शॉपिंग कांप्लेक्स में ‘रन फॉर फन’ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें अधिकारियों, कर्मचारियों व उनके परिवारीजनाें समेत 400 लोगों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में आठ ग्रुप बनाए गए थे। 05 से 08 वर्ष की आयु महिला वर्ग में साक्षी पाल, पुरुष वर्ग में पीयूष व अभिनव ने प्रथम स्थान हासिल किया। 09 से 12 वर्ष आयु पुरुष वर्ग में आदित्य व महिला वर्ग में एकता ने प्रथम स्थान अर्जित किया। 13 से 25 वर्ष आयु महिला वर्ग में ममता यादव, 26 वर्ष से अधिक आयु महिला वर्ग में ललितेश ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 31 से 45 वर्ष आयु पुरुष वर्ग में शैलेश कुमार व 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में मनोज यादव ने प्रथम स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि आनंद कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि कारखाने में लोगों की खेलकूद के प्रति विशेष रुचि है। इस मौके पर खेलकूद संघ के अध्यक्ष प्रधान वित्त सलाहकार दावा छेरिंग, मुख्य यांत्रिक अभियंता एके जैन, आरपी शर्मा, वरिष्ठ सामग्री प्रबंधक नरेश कुमार, वरिष्ठ सहायक वित्त सलाहकार कमल छतवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें